जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव आप पर हावी हो सकता है।

 

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। इसी सम्बन्ध में की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा और आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी, जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। फिर भी खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी जिससे मनोबल बढ़ेगा।

 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे, लेकिन आपके खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। इनका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा।

 

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए जबरदस्त तरीके से शानदार फल दायक रहेगा। आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। शिक्षा में रुकावटों का अन्त होगा। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ेगा।

 

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रह सकता है। कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत होगी। मानसिक दबाव महसूस करेंगे। खर्चे भी काफी अधिक रहेंगे, जिन पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

 

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में प्रयासों को गति मिलेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। यात्राओं पर जाने के लिए समय अच्छा नहीं है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा तथा प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है, इसलिए अपने प्रिय को नाराज ना होने दें।

 

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। पैसों के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है और किसी निवेश के कारण जोखिम उठाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा।

 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है, इसलिए इस दिन का पूरा सदुपयोग करें। आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपका काम आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

 

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा, इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। काम के सिलसिले में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और माता-पिता का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है। अधिक व्यस्तता से बचें और स्वयं के लिए समय निकालें।

 

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। इनकम के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। आज आपको अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन भी अर्जित कर सकेंगे।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए संभालना फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप कमजोरी महसूस करेंगे। परिवार से कोई यात्रा पर जा सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों में मन लगेगा। ऑफिस में मन कम लगेगा, इसलिए मन से काम ना होने के कारण कुछ दिक्कतें रहेंगी।

 

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिये आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माँ जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है। काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी। आपके जल्दी ही ट्रांसफर के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *