दिल्ली में करें इन ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की सैर…

यात्रा। भारत परंपराओं, संस्कृति और ऐतिहासिकता से भरा हुआ देश है। इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को भारत में बहुत कुछ ऐसा मिल सकता है, जो उनके दिल को उत्साहित कर सकता है। भारत में कई ऐतिहासिक जगहें हैं जो किले और महल, राजा महाराजाओं की जीवन शैली, पुराने दौर की अद्भुत वास्तुकला को प्रर्दशित करती हैं। और उस दौर को महसूस कराती हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर के आसपास के रहने वाले हैं तो ऐतिहासिक जगहों की सैर के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में ही आपको कई ऐसी जगहें देखने को मिलेंगी, जो अपने में ऐतिहासिकता, शाही नजारे, वास्तुकला और बहुत सारे किस्से कहानियों को समाए हुए है। आइए जानते हैं दिल्‍ली में घूमने के लिए ऐतिहासिक जगहें-

लाल किला:-
दिल्ली का लाल किला दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। लाल किला का असली नाम किला-ए-मुबारक है। पहले ये किला सफेद रंग था, बाद में ये लाल रंग का हो गया। लाल किले को मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। जब शाहजहां ने राजधानी आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की थी, तब यहां लाल किले का निर्माण हुआ। अंग्रेज इसे रेड फोर्ट कहते हैं। इस किले को बनने में दस साल लगे थे।

हुमायूं का मकबरा:-
मुगल सम्राट हुमायूं के निधन के बाद हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ने यह इमारत बनवाई थी। हुमायूं का मकबरा लाल पत्थर व संगमरमर के संगम से बना है। यहां पर हुमायूं के साथ ही कुछ अन्य मुगल सदस्यों की समाधि भी बनी है। यहां ऊंची पथरीली सीढ़ियां, कलात्मक दरवाजे प्राचीनता का बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

कुतुब मीनार:-
दिल्ली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में कुतुब मीनार का नाम भी शामिल है। कुतुब मीनार देश की सबसे ऊंची मीनार में से एक है। यह पांच मंजिला इमारत है, जिसमें भारतीय वास्तुकला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। कुतुब मीनार की टिकट लगभग 30 रुपये है।

पुराना किला:-
पुराना किला दिल्ली के चिड़ियाघर के पास में है। पुराना किले का निर्माण शेहशाह सूरी ने कराया था। बाद में यहां मुगल सम्राट हुमायूं रहा करते थे। हुमायूं का निधन भी इसी किले की एक प्राचीन इमारत की सीढ़ियों से फिसल कर हुआ था। इसमें एक संग्रहालय भी स्थित है। पुराने किले का टिकट 25 रुपये का है। और अगर आप संग्रहालय भी देखना चाहते हैं तो 30 रुपये का टिकट लेना होगा। किले के अंदर तलाकी दरवाजा, बड़ा दरवाजा, शेहशाह की मस्जिद व शेर मंडल स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *