30 सितंबर तक हिमाचल में मौसम रहेगा खराब

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में 30 सितंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान राज्य के विभिन्न भागों में बारिश के आसार हैं। केंद्र के अनुसार मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य है। उल्लेखनीय है कि अभी भी मंडी जिला में पांच और कुल्लू में दो सड़कें बंद हैं। वहीं राजधानी शिमला में भूस्खलन का सिलसिला जारी है। शहर के उपनगर पंथाघाटी में भूस्खलन होने के बाद सड़क पर आए मलबे से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दोनों वाहन सड़क किनारे पहाड़ी के नीचे पार्क थे। एक कार की छत, जबकि दूसरे वाहन के बंपर को नुकसान पहुंचा है। रविवार को लोक निर्माण विभाग ने सड़क से मलबे को हटा दिया है। कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर रविवार को प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौका का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *