विश्व चैंपियनशिप में खेलेंगे श्रीकांत…

नई दिल्ली। देश के नंबर एक शटलर किदांबी श्रीकांत के स्पेन में शुरू होने जा रही विश्व चैंपियनशिप में खेलने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। उन्होंने आयोजकों के दबाव पर अंतिम क्षणों में स्पेनिश दूतावास की ओर से वीजा जारी कर दिया गया। श्रीकांत स्पेन पहुंच भी गए हैं और वहां उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। विश्व नंबर 14 श्रीकांत के पास स्पेन का वीजा नहीं था। इंडोनेशिया में विश्व टूर फाइनल्स खत्म होने के बाद पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी जैसे शटलर सीधे वहां से स्पेन के लिए रवाना हो गए, जबकि श्रीकांत को वीजा लगवाने के लिए वापस भारत आना पड़ा। लेकिन चैंपियनशिप शुरू होने से चार दिन पहले तक उन्हें वीजा नहीं दिया गया। आयोजकों ने इसके बाद दूतावास पर जबरदस्त दबाव बनाया तब उन्हें वीजा दिया। वीजा लगने के तीन घंटे के अंदर ही श्रीकांत को स्पेन के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि उनके फीजियो शिवालेंका और इंडोनेशियाई कोच ड्वी क्रिस्टयावन स्पेन नहीं जा सके। क्रिस्टयावन की जगह डबल्स कोच अरुण विष्णु को भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *