बिना वीजा के इन देशों में कर सकते हैं न्यू ईयर सेलिब्रेट

यात्रा। जल्‍द ही ये साल खत्म होने वाला है। हर साल हमें नई यादें, नए लोग और नई सीख देकर जाता है। ऐसे में हम सभी हर वर्ष  पुराने साल को अलविदा कहकर नए साल का स्वागत बड़ी धूमधाम से करना पसंद करते हैं। अधिकतर लोग नए साल को खूब धूमधाम से मनाने के लिए घर से बाहर अपने दोस्तों यारों के साथ कुछ ना कुछ जरूर  प्लान करते हैं।  आजकल शानदार विदेश यात्रा काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी इस न्यू ईयर को यादगार और यूनिक बनाना चाहते हैं, तो इस न्यू ईयर को विदेश में जाकर मना सकते हैं। अगर आप हर बार वीजा के बारे में सोचकर विदेश यात्रा टाल देते हैं, तो हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां जाने के लिए किसी भी वीजा की जरूरत नहीं होती है-

न्यू ईयर पर बिना किसी वीजा के इन देशों में घूमने का बनाए प्लान:-  

इंडोनेशिया –
अगर आप इस न्यू ईयर को सबसे खास और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ इंडोनेशिया की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इंडोनेशिया में मेडागास्कर, बाली और जकार्ता जैसी कई शानदार घूमने की जगहें है, जहां आप लगभग 30 दिनों तक बिना वीजा के आराम से घूम सकते हैं। न्यू ईयर के मौके पर इंडोनेशिया घूमने का अलग ही मजा होता है। दोस्तों के साथ जमकर पार्टी का मजा उठा सकते हैं।

मालदीव –
ऐसे काफी कम लोग होंगे जो मालदीव के बारे में नहीं जानते होंगे। आप अक्सर बड़े सेलिब्रिटीज की मालदीव फोटोग्राफ्स देखते रहते होंगे, खूबसूरत समुंदरों का यह देश घूमने के लिए दुनिया की सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। न्यू ईयर पर आप मालदीप का प्लान बना सकते हैं, यह देश भारतीयों के लिए वीजा फ्री है और यहां नई साल की धूम-धाम देखने लायक होती है।

थाईलैंड:-
थाईलैंड एक वीजा फ्री देश है जहां भारत और दुनियाभर से हजारों लोग घूमने और नया साल मनाने आते हैं। अगर आप भी इस न्यू ईयर को विदेश में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो थाईलैंड घूमने का प्लान बना सकते हैं। थाईलैंड एक खूबसूरत देश है, जहां जाकर आप न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं और खूब एंजॉय कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *