मानसून में बीमारी और इंफेक्शन होगा कम, इन उपायों से करें इम्युनिटी को मजबूत

Health care: मानसून का मौसम सेहत के लिहाज से काफी संवेदनशील होता है. बरसात गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां भी लेकर आता है. इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी हो जाता है. 

इम्युनिटी बढ़ाने के उपाय

हल्दी वाला दूध- मानसून के मौसम में गरम दूध में हल्दी का प्रयोग करने से कई बीमारी में लड़ने की शक्ति मिलती है. हल्दी में पावरफुल इम्यूनिटी पाए जाते हैं और नेचुरल हीलिंग का काम करती है.

च्यवनप्राश- आयुर्वेद के सबसे पुराने और सबसे ज्यादा औषधीय गुणों वाले भोजन में च्यवनप्राश आता है. इसे खाने से ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ती है. आपको रोजाना इसका सेवन गुनगुने दूध या पानी से करना चाहिए. 

ठंडे पानी से बचे- गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडा पानी पीते हैं लेकिन बरसात आने पर भी लोग ठंडा पानी पीते रहते हैं. जो बीमार कर सकता है. इसकी जगह हल्का गर्म या गुनगुना पानी पिएं.

पर्याप्त नींद लें- मानसून के मौसम में शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है. जब हम सोते हैं, तब शरीर खुद को रिपेयर करता है और संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं का निर्माण करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, वयस्कों को रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेनी चाहिए.

संतुलित और पौष्टिक आहार लें- मानसून के दौरान अपने भोजन में मौसमी फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, अंडे और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें.  विटामिन C से भरपूर संतरा, आंवला और नींबू जैसी चीजें संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं.  जिंक और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

व्यायाम करें-  अपनी लाइफस्टाइल में प्राणायाम,  कपालभाती, अनुलोम-विलोम, त्रिकोण आसान, भुजंग आसान जैसे योगाभ्यास को शामिल करें.

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान-मानसून के दौरान बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, इसलिए बाहर से आने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, साफ पानी का सेवन करें और भोजन को ढककर रखें. खुले और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचें. घर और आसपास पानी जमा न होने दें.

इसे भी पढ़ें:-मेदांता पहुंचकर सीएम योगी ने महंत नृत्य गोपाल दास का लिया हालचाल, डॉक्टरों से भी लिया हेल्थ अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *