रात को 5 मिनट करें ये 3 योगासन, नींद आएगी गहरी और सुकून भरी

Health tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अच्छी नींद लेना किसी लक्ज़री से कम नहीं रह गया है। मोबाइल, तनाव, अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव के कारण ज्यादातर लोग अनिद्रा या हल्की नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। रात भर करवटें बदलना, बार-बार नींद टूटना और सुबह थकान महसूस करना आम हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 5-10 मिनट की 3 योगासन आपकी नींद की गुणवत्ता को पूरी तरह बदल सकती हैं?

बालासन 

बालासन एक बेहद सरल और प्रभावी योगासन है जो मन को तुरंत शांत करता है। इसे करने से शरीर का तनाव कम होता है और दिमाग रिलैक्स हो जाता है। यह आसन खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दिनभर मानसिक दबाव में रहते हैं।

कैसे करें
  • घुटनों के बल बैठें
  • आगे झुकें और माथा जमीन पर रखें।
  • हाथ आगे की ओर फैलाएं और गहरी सांस लें।
विपरीत करणी 

यह आसन रक्त संचार को बेहतर बनाता है और शरीर को पूरी तरह रिलैक्स करता है। दिनभर की थकान को दूर करने के लिए यह सबसे असरदार आसनों में से एक है।

कैसे करें
  • दीवार के पास लेट जाएं।
  • पैरों को ऊपर दीवार पर सीधा टिकाएं।
  • आंखें बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें।
शवासन 

शवासन सबसे आसान लेकिन सबसे प्रभावी रिलैक्सिंग आसन है। यह आपके पूरे शरीर को गहराई से आराम देता है और नींद के लिए तैयार करता है। 

कैसे करें
  • पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • हाथ-पैर ढीले छोड़ दें।
  • सांस पर ध्यान केंद्रित करें।

ये तीनों आसन मिलकर आपके शरीर और दिमाग को पूरी तरह शांत कर देते हैं। इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होता है और नींद लाने वाले हार्मोन सक्रिय होते हैं। नियमित अभ्यास से आपकी नींद गहरी और बिना रुकावट के आने लगती है।

इसे भी पढ़ें:-बंगाल चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन हुगली में गरजे सीएम योगी, कहा- जय श्रीराम के नारे से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *