Health tips: गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंडा बेल का शरबत न केवल स्वाद में बढ़िया लगता है बल्कि आपकी सेहत को सुधारने में भी कारगर साबित होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेल के शरबत की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में इस ड्रिंक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप हर रोज एक गिलास बेल का शरबत पीना शुरू कर देते हैं, तो आपको महज कुछ ही दिनों के अंदर खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगता है
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- ठंडी तासीर वाला बेल का शरबत काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बेल के शरबत का सेवन किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप भीषण गर्मी में लू से बचना चाहते हैं, तो आपको बेल के शरबत को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।
बता दें कि– ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाली पेट बेल का शरबत पिया जा सकता है। डायरिया और दस्त में राहत पाने के लिए भी औषधीय गुणों से भरपूर बेल के शरबत का उपयोग करें। रोजाना खाली पेट बेल का शरबत पीना, सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।इससे बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से बेल के शरबत का सेवन करना जरूरी है।
मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- कमजोर इम्यूनिटी की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए यानी कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बेल के शरबत का सेवन किया जा सकता है। इतना ही नहीं, शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर बेल के शरबत
सेवन करने की सलाह दी जाती है। सब मिलाकर बेल का शरबत आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।