Bihar: बिहार में शिक्षकों के तबादले को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. सीएम सम्राट चौधरी कैमूर के सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए हमने तय किया है कि आप अपने गांव के बगल में चले जाएं, कोई दिक्कत नहीं है, जो हमारी बहनें शिक्षक हैं उनके लिए कहा है कि बगल की पंचायत में पढ़ाने के लिए दे दें, जो हमारे भाई शिक्षक हैं उनको बगल के प्रखंड में पढ़ाने के लिए दे दें, लेकिन आपको पढ़ाना तो पड़ेगा.
सम्राट चौधरी ने कानून-व्यवस्था की बात की. उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस को कहा कि कोई अपराधी हो पहले हाथ जोड़कर कहिए कि आप बिहार छोड़ दीजिए… इसी में भलाई है, और यदि बिहार नहीं छोड़ता और अपराध करता है तो चैलेंज माना जाएगा और 48 घंटे में जवाब दिया जाएगा. हम अपराधियों को छोड़ नहीं सकते. अगर हम छोड़ेंगे तो जनता हमें माफ नहीं करेगी. सम्राट चौधरी जब तक मुख्यमंत्री है हमारी बहनों के साथ कोई गलत करेगा तो 48 घंटे में उनको जवाब देंगे.”
सीएम ने कहा मुंडेश्वरी मंदिर का डेवलपमेंट हो इसके लिए रोहतास औक कैमूर में एयरपोर्ट बनेगा. भारत माला परियोजना के फोरलेने के तहत हम मंदिर को जोड़ेंगे. जब अगली बार आएंगे तो रोपवे का शिलान्यास करेंगे. यह भी कहा कि मां मुंडेश्वरी का जीर्णोद्धार होगा, कैमूर पहाड़ी पर जंगल सफारी की भी शुरुआत होगी.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट, जानें अब कितना पहुंचा प्राइस