Bihar: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली 10,000 रुपये की राशि महिला लाभुकों के खाते में ट्रांसफर करने की तारीख सरकार ने मंगलवार को जारी कर दी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए मदद देना है। इसके तहत महिलाएं खेती, पशुपालन, सिलाई, हस्तशिल्प, बुनाई और अन्य छोटे व्यवसायों में निवेश कर सकती हैं।
1.4 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत खुद का रोजगार शुरू करने के लिए बिहार सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जा रही है। इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 10000 रुपये दिए जा रहे हैं। बाद में 2 लाख रुपये तक की भी मदद मिल सकती है। जीविका समूह के माध्यम से इस योजना से अब तक 1.4 करोड़ महिलाएं जुड़ चुकी हैं। योजना के लिए आवेदन को अभी भी पोर्टल खुला हुआ है और आप चाहें तो आवेदन कर सकती हैं।
3 अक्टूबर को जारी होगी अगली किस्त
सरकार ने अब शेष महिलाओं को भी योजना से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. 3 अक्टूबर को अगली किस्त जारी होगी, जिसमें बाकी पात्र महिलाओं के खाते में भी यह राशि भेजी जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य हर परिवार की एक महिला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. उन्होंने बताया कि आगे जो महिलाएं इससे जुड़ेंगी, उन्हें भी इसी तरह 10-10 हजार रुपये का लाभ मिलेगा.
निम्न तिथियों पर हो जाएगा पैसा ट्रांसफर
3 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
6 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
21 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
5 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार)
12 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार)
17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
31 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
26 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार)
7 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
28 नवम्बर 2025 (शुक्रवार)
19 दिसम्बर 2025 (शुक्रवार)
इसे भी पढ़ें:-सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 8.45 लाख से ज्यादा स्टूडेंट को मिलेगा फ्री पुस्तकें और बैग