विदेशों में बैठे 16 आतंकी हैंडलरों की संपत्ति कुर्क

Jammu: जम्मू-कश्मीर के रियासी और रामबन जिले की पुलिस ने आतंकवादी पारिस्थितिकी तंत्र को एक और बड़ा झटका दिया है. माहौर और बनिहाल थाने में दर्ज एफआईआर के तहत पुलिस ने प्रशासनिक आदेश के बाद पाकिस्तान में बैठे 16 आतंकी हैंडलरों की जमीन कुर्क कर ली है. यह आरोपी सीमा पार से भारत विरोधी गतिविधियों का संचालन कर रहे थे. यह अपनी इस भूमि को बेचकर मिलने वाले पैसे का उपयोग  आतंकी फंडिंग के लिए करने वाले थे. यह कदम भारतीय न्याय संहिता गैर-कानूनी गतिविधियां अधिनियम अधिनियम के तहत उठाया गया है.

पुलिस की कार्रवाई में अलाफ दीन निवासी शजरू की सात कनाल भूमि, गुलाम मोहम्मद उर्फ गम्मा निवासी शजरू की 10 कनाल 11 मरला भूमि, मोहम्मद निवासी चक्रास की 17 मरला भूमि, शब्बीर अहमद निवासी चक्रास जमसलान की सात कनाल तीन मरला भूमि और बहार दीन निवासी सिलधार की आठ कनाल एक मरला भूमि कुर्क की गई है.

रामबन पुलिस ने बनिहाल में 11 आतंकी हैंडलरों की करीब 90.75 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्तियां कुर्क कर लीं. ये कार्रवाई बनिहाल, खारी, नील और आसपास के क्षेत्रों में की गई. कुर्क की संपत्तियों में लगभग 15 कनाल तीन मरला भूमि शामिल है जो 11 आरोपियों के नाम पर दर्ज है. 

इसे भी पढ़ें :-Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने 3000 बेटियों को बांटीं मुफ्त साइकिलें, छात्राओं के खिले चेहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *