सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, एक आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के शेरी क्षेत्र के फथागढ़ इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  के संयुक्त अभियान के दौरान एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

पूरे इलाके में चलाया गया तलाशी अभियान

जानकारी के अनुसार  यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स  बारामूला पुलिस और सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन ने मिलकर चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आतंकी के नाम का नहीं हुआ खुलासा

सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। हालांकि, फिलहाल उसकी पहचान और बरामद हथियारों की संख्या व प्रकार का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है।

शुरू की गई आगे की जांच

अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और जल्द ही इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। ये आतंकी कहां से आया और किन-किन मामलों में ये शामिल रहा है। अभी इन सभी एंगल पर जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *