जम्मू-कश्मीर में आया भूकंप, कुलगाम में सुबह-सुबह डोली धरती, 3.6 तीव्रता से दहशत

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आज शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। लोगों की नींद खुलते ही घर हिलने लगे और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी। राहत की बात है कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

इससे पहले सोमवार शाम 6:44 बजे पुलवामा जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उसका केंद्र श्रीनगर से करीब 28 KM दक्षिण-पूर्व में, 5 KM गहराई पर था। उसके झटके भी घाटी के कई हिस्सों में महसूस हुए थे।

लगातार आ रहे हल्के झटकों से घाटी में लोगों में दहशत का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *