world blitz chess championship राजस्थान के लेक सिटी उदयपुर की 9 वर्षीय छोटी बच्ची शतरंज खिलाड़ी कियाना परिहार ने ग्रीस में आयोजित विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में अंडर-10 बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह विश्व में सबसे उच्च स्तर पर शतरंज में पदक जीतने वाली राजस्थान की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
उन्होंने पोलैंड, बेलारूस, रोमानिया, वियतनाम, ट्यूनिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन और तुर्कमेनिस्तान की खिलाड़ियों को बहुत ही खतरनाक तरीके से हराया और टाई ब्रेक में तीसरा स्थान हासिल करके पदक जीता और राजस्थान का नाम रोशन किया।
विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में जीता कांस्य पदक
इसा दौरान कियाना इसके पहले भी कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। उसने 2022 में राष्ट्रीय स्कूल शतरंज (U-7) में रजत पदक जीता था इसी तरह 2023 एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप (अल ऐन, यूएई) में स्वर्ण व रजत, 2024 में कजाकिस्तान में टीम ब्लिट्ज में स्वर्ण पदक, 2024 में FIDE वर्ल्ड कप में 9वां स्थान और दिसंबर 2024 में राष्ट्रीय अंडर-9 बालिका चैंपियन बनीं। इसी तरह कियाना ने कई सारे स्वर्ण पदक जीते।
इस साल भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
कियाना परिहर ने विश्व में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते है। राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप (U-7) में उन्होंने रजत पदक साल 2022 में जीता था। इसी दौरान कियाना ने खुद बताया है कि साल 2023 में उन्होंने एशियन यूथ शतरंज 2023 – अल ऐन, यूएई (अंडर-8) में स्टैंडर्ड में स्वर्ण, रैपिड में रजत और टीम इवेंट्स में तीन गोल्ड पदक जीता।
कियाना बनी अंडर-9 की चैंपियन
हालांकि जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कियाना ने इसके अलावा साल 2024 में कजाकिस्तान टीम ब्लिट्ज में गोल्ड भी जीताकर पदक हासिल किया है। FIDE विश्व कप 2024 में उन्होंने 9वां स्थान हासिल किया। इसी दौरान बहुत ही छोटी उम्र में कियाना ने अपनी पहचान बनाई और दिसंबर 2024 में कियाना राष्ट्रीय अंडर-9 बलिका चैंपियन बनी।
इसे भी पढ़ें ;- 223.86 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना के छह वार्डों का सीएम योगी करेगें लोकार्पण, 12 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ