वृंदावन के राधारमण मंदिर में पंचामृत से हुआ ठाकुरजी का अभिषेक

आगरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा समेत देशभर में जन्माष्टमी की धूम है। आज आधी रात को कृष्ण कन्हाई घर में जन्म लेंगे, लेकिन ब्रज में कान्हा के जन्मोत्सव के कार्यक्रम सोमवार की सुबह से ही शुरू हो गए हैं। वृंदावन के राधारमण मंदिर में सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सेवायतों ने ठाकुरजी का पूजन किया। राधारमण मंदिर में सेवायतों ने औषधियों से निर्मित पंचामृत से ठाकुरजी का अभिषेक किया। पंचामृत में मनोर, दूध-दही, शहद और बूरा के साथ जड़ी बूटियों का प्रयोग किया गया। प्राचीन शाहजी मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने ठाकुरजी का महाभिषेक दूध, दही, शहद, बूरा, इत्र से किया। इस दौरान मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी पूरे विधि विधान से कान्हा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। यहां सेवायतों ने मंदिर के पट खुलते ही सुबह भगवान द्वारिकाधीश का पंचामृत अभिषेक किया। इस अवसर पर द्वारिकाधीश के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। उधर, राधा दामोदर मंदिर में भी जन्मोत्सव की धूम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *