PM Modi Gorakhpur Visit: गीता प्रेस समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- यह एक संस्था नहीं, जीवन आस्था है

PM Modi Gorakhpur Visit: गीता प्रेस के शताब्‍दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी गीता प्रेस के लिए रवाना हो गए। गीता प्रेस पहुंचने के बाद पीएम ने शिव महापुराण के विशिष्ट अंक का विमोचन किया। इसके बाद उन्होंने नेपाली भाषा के शिव महापुराण का भी विमोचन करने के साथ ही लीलाचित्र मंदिर का भ्रमण किया।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान श्रीहरि से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने सभी को प्रणाम करते हुए कहा कि इस बार गोरखपुर में मेरी यात्रा विकास का उदाहरण है। अब मैं यहां से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाउंगा। मैंने सोशल मीडिया पर गोरखपुर स्टेशन की फोटो डाला तो लोग हैरान हो गए। पीएम ने कहा कि यह गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए मंदिर है। यहां गीता का नाम है, इसका मतलब यहां कृष्ण हैं।

 इसके नाम में भी गीता, काम में भी गीता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस विश्व का एकलौता प्रिंटिंग प्रेस है। जो एक संस्था नहीं है, जीवन आस्था है। गीताप्रेस किसी भी मंदिर से कम नहीं है। इसके नाम में भी गीता है, इसके काम में भी गीता है। गीता में कृष्ण हैं। गीता प्रेस की धार्मिक पुस्तके लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है। हमारी सरकार ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया है। यह सम्मान गीता प्रेस के 100 वर्षों के विरासत का सम्मान है।

भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि संतों की सदस्यता कभी निष्फल नहीं होती। यही संकल्प का परिणाम है कि आज हमारा भारत सफलता के नित नए आयाम छू रहा है। अपना देश विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर चल रहा है। काशी और अयोध्या इसका सटीक उदाहरण हैं।

अमेरिका में पीएम मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता: सीएम योगी

वहीं, गीता के इस समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गीता प्रेस में 100 वर्षों में अनेक उतार-चढ़ाव को देखते हुए करीब 100 करोड़ प्रकाशन करने की ओर अग्रसर है। यह भारतीयों को सम्मानित करता है। नए भारत की नई ट्रेन वंदे भारत भी आज गोरखपुर से शुरू हो रही है। दुनिया का दादा समझने वाले अमेरिका में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता है।

 

योग के रूप में भारत की तरफ देख रही दुनिया

सीएम योगी ने कहा कि पूरी दुनिया योग के रूप में भारत की तरफ देख रही है। गीता प्रेस अपने 100 साल के शानदार सफर को आगे बढ़ा रहा है। यहां 75 साल में कोई प्रधानमंत्री नहीं आया। पीएम मोदी की अध्यक्षता में गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार दिया गया।

सीएम ने कहा कि गोरखपुर बंद खाद कारखाना अब 110 प्रतिशत क्षमता के साथ उत्पाद कर रहा है। 2014 में गोरखपुर के पास एक फ्लाइट था, अब 14 से अधिक फ्लाइट उड़ान भर रही है। गोरखपुर में एम्स सपना था। वहीं रामगढ़ताल अपराधिक अड्डा बना गया था। अब यहां पूरे देश से लोग घूमने आ रहे हैं। वहीं वंदे भारत ट्रेन पूर्वांचल के लोगों के लिए उपहार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *