Washing Machine: भारत में एक साथ White-Westinghouse की कई वॉशिंग मशीन लॉन्च

White Westinghouse Washing Machine: सुपर प्लास्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने लाइसेंस ब्रांड White-Westinghouse के पांच सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को भारत में लॉन्च कर दिया हैं। लॉन्‍च वॉशिंग मशीन में 9.5Kg, 10Kg, 11Kg, 11Kg और 12Kg शामिल हैं। बताया जा रहा है कि White-Westinghouse के इन सभी वॉशिंग मशीन की बिक्री अमेजन से 19 जून से शुरू होगी।

इन वॉशिंग मशीन की क्‍वालिटी की बात करें तो इसे हैमर वॉश टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इसके ड्रायर को लेकर पहले वाले मॉडल के मुकाबले 10 गुणा अधिक बेहतर परफॉरमेंस का दावा है। कंपनी को अपनी इन वॉशिंग मशीन से 100-150 करोड़ रुपये के टर्नओवर की उम्मीद है।

आपको बता दें कि White-Westinghouse ने वॉशिंग मशीन मार्केट में 2021 में एंट्री की थी। नई वॉशिंग मशीन को डबल वॉटरफॉल टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया है। नई वॉशिंग मशीन की बॉडी शॉकप्रूफ हैं और बॉडी प्लास्टिक की है। मशीन के साथ दो साल की वारंटी और 5 साल के लिए मोटर की वारंटी मिलती है।
White-Westinghouse के अन्य मॉडल की कीमत, 10 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 10,499 रुपये, 11 किलोग्राम वाली की कीमत 11,499 रुपये और 12 किलोग्राम की कीमत 12,499 रुपये है। कंपनी के पास पुराने मॉडल भी हैं जिनकी शुरुआती कीमत 5,499 रुपये है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *