UP: पहली बार महिला स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बरेली जिले में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए (एसओजी) का गठन किया गया है। जानकारी के दौरान पांच सदस्यीय यह टीम एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के निर्देशन में अपने काम को अंजाम देगी। महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश करेगी। महिला एसओजी कमांडो की तरह काली वर्दी में रहेगी। यह टीम किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सक्षम होगी।
विशेष प्रशिक्षण कर महिला को किया चयन
एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि महिला एसओजी के लिए 25 महिला आरक्षियों (सिपाहियों) ने आवेदन किया था। उनकी दक्षता के आधार पर 25 में से 5 को चयन कर उनको पुलिस लाइन में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी दौरान चयनित महिला सिपाहियों को आधुनिक हथियारों, मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा, साइबर क्राइम विश्लेषण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महिला दरोगाओं ने किए आवदेन
इस आवेदन में महिला एसओजी की प्रभारी के लिए महिला उपनिरीक्षकों (दरोगा) के भी पांच आवेदन मिले हैं। महिला एसओजी की टीम खुफिया सूचना संग्रह, सीडीआर विश्लेषण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षित की जा रही है। जिससे वे सभी की रक्षा कर सके और स्वयं की सुरक्षा के लिए मदद कर सकें। अपराध में महिलाओं की संलिप्तता के मद्देनजर भी इस टीम का गठन किया गया है।
हम आपको बता दें कि बीते दिनों जिले में मादक पदार्थों की तस्करी व गोकशी के कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें महिलाओं की संलिप्तता थी। ऐसे अपराधों की रोकथाम में इस टीम की अहम भूमिका होगी।
इसे भी पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने विधयक पेश करने को लेकर तय की समयसीमा पर राष्ट्रपति ने जताई आपत्ति, उठाया सवाल