यूपी में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 5 IAS और 6 PCS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने देर रात 5 IAS और 6 PCS अफसरों का तबादला किया है. इस बदलाव में कई जिलों के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. 

पांच IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

तबादला लिस्ट के मुताबिक, जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को अब बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. इसी क्रम में झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के साथ यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी. सूदन को झांसी नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा अब बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी होंगे.

छह PCS अधिकारियों के भी बदले गए कार्यक्षेत्र

  • सुशील प्रताप सिंह: इन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया सचिव बनाया गया है. राजधानी के शहरी विकास और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में इनकी भूमिका बेहद अहम होगी.
  • अतुल कुमार: पूर्व में लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अतुल कुमार को अब भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुल सचिव (Registrar) और अपर निदेशक बनाया गया है.
  • राजेश कुमार सिंह: बदायूं जिले में उपजिलाधिकारी (SDM) के पद पर सेवाएं दे रहे राजेश कुमार सिंह का तबादला करते हुए उन्हें कानपुर नगर भेजा गया है. उन्हें कानपुर में अपर जिलाधिकारी (ADM नागरिक आपूर्ति) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • संजय कुमार सिंह: गोंडा जिले में अपर जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे संजय कुमार सिंह को अब युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल में उप निदेशक (प्रशासन) के पद पर तैनात किया गया है.
  • प्रमोद झा: झांसी के नगर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रमोद झा का तबादला कर उन्हें गोंडा का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) नियुक्त किया गया है.
  • योगेश्वर सिंह: कुशीनगर में उपजिलाधिकारी (SDM) के रूप में तैनात रहे योगेश्वर सिंह को अब प्रमोट करते हुए झांसी का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई बढ़ोतरी, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *