UP News: आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
जानकारी के मुताबिक, पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल 9 लोग सवार होकर फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रहे थे. उनकी कार जगदीशपुर के पास पहुंची. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई.
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सत्यम मोदनवाल (20), पुत्र रामवेश और निखिल गुप्ता (17), पुत्र रामफेर गुप्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19), पुत्र अनिल सोनकर को इलाज के लिए फूलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
सूचना मिलते ही फूलपुर के CO किरण पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की गई.
इसे भी पढ़ें:-भ्रामरी प्राणायाम से तनाव और बेचैनी से मिल सकती है राहत