UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई जिलों में तापमान लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है. जबकि दिन के साथ रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जल्द ही वातावरण में बदलाव देखने को मिल सकता है. जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है.
इन जिलों में हीटवेव की चेतावनी
राजधानी के सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी में हीटवेव की आशंका है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. इसके अलावा रामपुर, संभल, बरेली बिजनौर, अमेठी. गाजीपुर, जौनपुर, पीलीभीत, हरदोई, गोंडा, बहराइच, प्रतापगढ़, उन्नाव और प्रयागराज में भयंकर गर्मी देखने को मिलेगी.
इसके अलावा पूर्वी यूपी में 24 जून को बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. वहीं यूपी से सटे उत्तराखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. कई जगहों पर ओलावृष्टि होने का अनुमान है. फिलहाल यूपी, उत्तराखंड में बारिश का ये दौर 25 जून तक जारी रहने की संभावना है.
यूपी में आज का तापमान
उत्तर प्रदेश में आज का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. रविवार को भी यूपी के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. सोमवार (22 जून) को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30 डिग्री तक पहुंच सकता है.
मंगलवार (23 जून) को फिर तापमान में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. बुधवार (24 जून) को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री, न्यूनतम तापमान 31 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. कुल मिलाकर अगले हफ्ते भी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और धूप का तांडव देखने को मिलेगा. क्योंकि मौसम विभाग की तरफ से राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ज्यादातर दिनों में तापमान 40-41 डिग्री के करीब बना रहेगा.
इसे भी पढ़ें:-TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए पुलिस पर बरसाए थे पत्थर