Bihar: दगभंगा जिले में एक महिला को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक भारी पड़ गया. महिला ने एक डांस वीडियो बनाया जिसमें वो अपनी साड़ी से रिवॉल्वर निकालकर मजे से डांस कर रही है. महिला के कथित तौर पर पिस्टल हाथ में लेकर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए बनाई गई रील वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.
जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस को इसकी भनक लगी और पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. वीडियो का सत्यापन अलग-अलग चौकीदारों से कराया गया, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी राम गुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में हुई.
पुलिस ने उसके घर से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, अतिरिक्त मैगजीन और एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है कि ये पिस्टल उसे कहां से मिली और इसमें किसका हाथ है.
इसे भी पढ़ें:-पहले सावन सोमवार पर भगवान शिव को अर्पित करें ये विशेष सामग्री