TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना गिरफ्तार, पति को छुड़ाने के लिए पुलिस पर बरसाए थे पत्थर

West bangal: तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को गैर-कानूनी तरीके से छुड़वाने के मामले में शनिवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सरीना पर फाल्टा पुलिस स्टेशन पर हमला कर पति जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की योजना में शामिल होने का आरोप है. मालूम हो कि जहांगीर खान को बीते दिनों पुलिस ने बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था. जहांगीर खान अभी पुलिस की हिरासत में ही है. इस मामले में अब तक उनके साथ कुल 27 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. 

पुलिस को सूचना मिली थी कि सरीना बीबी ने एक कार बुक की थी और भागने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. उन पर कई गैर-ज़मानती धाराएं लगाई गई हैं.

बता दें कि, हाल ही में जहांगीर खान की पत्नी के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन जाकर जहांगीर खान को गैर-कानूनी तरीके से छुड़वाने  का प्लान बनाया गया था और गांव की कुछ महिला और पुरुष उसका साथ देने के लिए इकट्ठा हुए थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पर हमला करने का भी प्लान था. इसके बाद सेंट्रल फोर्स और पुलिस ने लाठीचार्ज करके इलाके को खाली कराया. CCTV फुटेज में दिखा कि भागने की कोशिश में कई लोग तालाब में गिर गए थे. इलाके में भारी हंगामा हुआ.

इसे भी पढ़ें:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *