बंगाल STF ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी को दबोचा, सीएम शुभेंदु पर हमले का बना रहा था प्लान

West bengal: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पूर्व बर्धमान जिले के एक रिहायशी इलाके से एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार युवक का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से है. उसकी पहचान हमीद मंडल के रूप में हुई है. हालांकि, जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उसने यह नाम असली पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया था या फर्जी नाम से रह रहा था.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि जैश के इस संदिग्ध आतंकवादी का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमला करने का प्लान था. आतंकी के पास से रिकवरी किए गए मोबाइल और डॉक्यूमेंट्स देखने के बाद ये बात सामने आई है. 
गिरफ्तार किया गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी हामिद मंडल, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी है. आतंकी को कल (गुरुवार) को देर रात बर्धमान के रेनेसां टाउन शिप इलाके में स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आतंकी हामिद मंडल पिछले लगभग 2 से 3 महीने से इलाके में एक किराए के एक फ्लैट में रह रहा था.

इसे भी पढ़ें:-मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *