तमिलनाडु के सीएम विजय का किसानों को तोहफा, फसल कर्ज माफी को दी मंजूरी

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों के लिए फसल ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की है. इस  फैसले  से राज्य के करीब 14.43 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा। सरकार के इस कदम से राज्य के खजाने पर लगभग 6000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, लेकिन सरकार के इस कदम किसानों को बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी

सीएम के इस एलान का फायदा ऐसे किसानों को मिलेगा, जिन्होंने 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के बीच सहकारी बैंकों से 75000 रुपये तक का फसल कर्ज लिया था। उनका पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिन किसानों का कर्ज 75000 रुपये से ज्यादा है, उनके कर्ज में से 35000 रुपये माफ किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नियमों के मुताबिक, कर्ज माफी की पूरी रकम सरकार को 45 से 60 दिनों के भीतर बैंकों को देनी होगी। सरकार ने कहा कि हालांकि इस समय राज्य की वित्तीय स्थिति (आर्थिक स्थिति) थोड़ी तंग है, इसके बावजूद किसानों की मुश्किलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस संकट की घड़ी में भी लगभग 6000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी को मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *