शरीर के इन अंगों के लिए फायदेमंद है ड्राई फ्रूट्स, जानिए सेवन करने का तरीका

health tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार को मुख्य आधार माना जाता है। बीमारियों से बचे रहने, शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए हमें नियमित रूप से उन चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है जिनसे आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। सूखे मेवे ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनके नियमित सेवन की आदत बना ली जाए तो विटामिन्स-एंटीऑक्सीडेंट्स की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इनमें उच्च पोषक तत्व और विटामिन्स भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता हैं। हर मेवा अपने-अपने तरीके से शरीर के अलग-अलग अंगों को फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं कौन से ड्राई फ्रूट  किस अंग के लिए लाभदायक होता है।

ब्रेन और हार्ट के लिए ड्राई फ्रूट्स

दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए आहार में कुछ नट्स को शामिल करने से लाभ मिलते हैं। इसके लिए बादाम और अखरोट खाना लाभकारी हो सकता है। बादाम में विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और ऐंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मस्तिष्क को मजबूत बनाते हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, याददाश्त बढ़ाने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को कम करने में मदद करती है। वहीं अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट को ब्रेन हेल्थ के साथ दिल की बीमारियों को दूर करने, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी फायदेमंद है।

हड्डियों की मजबूती के लिए

हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी कुछ प्रकार के नट्स खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भरपूर मात्रा होती है, जो मस्तिष्क के कार्यों को तेज करते हैं और मानसिक तनाव को कम करते हैं। ये हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए भी लाभकारी है। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती को बढ़ाते हैं।

पाचन और आंतों के लिए ड्राई फ्रूट्स

पाचन और आंतों के लिए किशमिश खाना फायदेमंद हो सकता है। किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज को दूर करता है। किशमिश को भिगाकर खाने से आपको और भी लाभ मिलते हैं। जिससे पाचनतंत्र अच्छा रहेगा। अध्ययनों से पता चलता है कि किशमिश के सेवन से आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है और जठरांत्र की समस्याओं को कम करती है।

एनीमिया और थकान से बचाव

थकान और कमजोरी लिए खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। खजूर में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को एनीमिया या खून की कमी होती है उनके लिए भी खजूर सेवन लाभप्रद हो सकता है। खजूर आयरन से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करने मे मदद् करता है।

इसे भी पढ़ें-UP News: लखीमपुर खीरी दौरे पर जायेंगे सीएम योगी, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्‍त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *