15 February 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल मुताबिक 15 फरवरी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और व्यातीपात योग का संयोग है. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
15 February 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों के आज का हाल
मेष राशि
मेष राशि वालों को आज उनकी मेहनत का फल मिलेगा. आय में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में नए-नए अवसर मिलेंगे. काम के प्रति जोश, जुनून और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा. नौकरी में सहकर्मियों संग बेहतर तालमेल बना रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लेने होंगे. व्यापार में कोई अच्छी डील आज हो सकती है जो आगे आपके मुनाफे पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी. परिवार संग बेहतर सहयोग प्राप्ति होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सुख और शांति से बीतेगा. दिनभर काम को लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा. छोटी दूरी की यात्रा संभव है. लेकिन किसी के संग लेन-देन के मामले में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा. कार्यस्थल पर आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है जिसे आपको बेहतर ढ़ंग से निभाना होगा. दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी. निवेश से आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन भागदौड़ से भरा हुआ होगा. करियर-कारोबार में आपको नई ऊंचाईयों की प्राप्ति होगी. प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं साथ ही नई नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं. छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों का अच्छा प्यार और सहयोग मिलेगा. लेकिन प्रेम जीवन में कुछ नया करने का अवसर आपको मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा. काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आपको कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा जिससे काम हल्का महसूस होगा. धन संबंधी लेन-देन में आपको सतर्कता बरतनी होगी. आय में अच्छा खासा इजाफा आपको देखने को मिलेगा. आपको अपने धन के निवेश से अच्छा खासा लाभ होगा. वैवाहिक जीवन में साथी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी आपको बरतनी होगी.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और सफलता से भरा हुआ होगा. बिजनेस में कोई अच्छी डील आज फाइनल हो सकती है जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. जो लोग किसी जमीन के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है. पार्टनर संग धन को लेकर वाद-विवाद की स्थिति का सामना कर पड़ सकता है. नौकरी में आज सहकर्मियों संग कुछ अनबन हो सकती है. आज के दिन धार्मिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का अवसर मिल सकता है. सेहत अच्छी रहेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है जिसमें आपको किसी तरह के पुरस्कार से नवाजा जा सकता है. आपको रुके हुए धन की वापसी संभव है. दिन में किसी योजना पर काम करने का समय है. दिन में किसी को धन उधार देने से बचें नहीं तो उसके वापसी होने की उम्मीद बहुत ही कम है. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है. सेहत में मामूली रूप से गिरावट देखने को मिल सकती है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा जिससे आपकी रूचि धर्म-कर्म में होगी.
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज किसी तरह का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा. घर-परिवार में आज के दिन खुशियां और मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा. जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है. प्रेम के रिश्तों में आज मधुरता बनी रहेगी. शाम के समय धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. करियर-कारोबार में उन्नति और सफलता के संकेत हैं. घर-परिवार में किसी तरह की नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लेकिन आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा. नौकरीपेशा वाले लोगों को आज नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. अचानक लाभ के कुछ ऐसे मौके आपके सामने आएंगे जिससे आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा. धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी. लेकिन निवेश के मामलों में आपको अधिक सावधानी बरतनी होगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन जोश, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ होगा. आपकी आय में इजाफा हो सकता है क्योंकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक से लाभ अवसरों में वृद्धि हो सकती है. आपको आज के दिन किसी भी तरह के तर्क-वितर्क करने से बचना होगा. तभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में आपको कामयाबी मिलेगी. घूमने-फिरने के दौरान आपको किसी नई तरह की जानकारी आपको सुनने को मिल सकती है. सेहत को लेकर आपको सतर्कता बरतनी होगी. जिससे आपको अपने खानपान पर नियंत्रण रखना होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को आज के दिन आर्थिक मोर्चों पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको किसी पर भी धन के लेन-देन में भरोसा नहीं करना है, नहीं तो आपका धन डूब सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ नया करने के बारे में विचार करना होगा. किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा रिर्टन मिलने की उम्मीद है. कुछ नई जिम्मेदारी आपके कंधों में आ सकती है. आर्थिक मामलों में आापको संभलकर चलना होगा और सुख-साधनों में आज के दिन वृद्धि होगी. जो लोग प्रॉपर्टी के काम धंधे से जुड़े हुए हैं आज उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की आज सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज के दिन आपको कुछ नया करने का अवसर मिलेगा जिसमें आप उत्साह से साथ काम करेंगे. सेहत के प्रति आपको सतर्कता बरतनी होगी. धार्मिक क्रिया-कालापों में रुचि बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपको तालमेल और बुद्धि से काम लेना होगा तभी आप मौके का फायदा उठाने में कामयाबी मिलेगी. आपका दिन काफी खर्चीला रह सकता है. भौतिक चीजों में आज आप धन खर्च करेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्तों मे मजबूती रहेगी. लेकिन आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिनभर मिलाजुला परिणाम मिलेगा. परिवार के सदस्यों और मित्रों दोनों का ही साथ आपको मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन आप धैर्य और संयम के साथ हर एक चुनौतियों का अच्छे ढ़ंग से सामना करेंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में रोमांस पहले जैसा बरकरार रहेगा. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. आपको वाद-विवाद से बचना होगा. जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-नशा त्याग कर अच्छे समाज के निर्माण में बनें भागीदार: पंकज जी महाराज