‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही किया कमाल, एडवांस बुकिंग में छाप रही करोड़ों

Drishyam-3: मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस लंबे वक्त से रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. ये मूवी मोहनलाल की मशहूर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट है. ‘दृश्यम 3’ को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. थिएटर में आने से पहले ही मोहनलाल की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है.

‘दृश्यम 3’ की कैसी है एडवांस बुकिंग?

मोहनलाल स्टारर अपकमिंग ‘दृश्यम 3’ की केरल में प्री-सेल्स 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है.फिल्म इंडस्ट्री पर नज़र रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज के अनुसार, केरल में पहले दिन की प्री-सेल्स 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है. ये आंकड़े काफी पॉजिटिव हैं. वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी एडवांस बुकिंग में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘दृश्यम’ (Drishyam) (2013) और ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) (2021) पूरे भारत में हिट रहीं और तेलुगू, तमिल, हिंदी, सिंहली, मैंडरिन और कोरियन सहित कई भाषाओं में इनका रीमेक बनाया गया. ‘दृश्यम 3’ इस सीरीज की तीसरी फिल्म है. इसमें मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो पिछली फिल्मों वाली ही अपनी भूमिकाएं निभा रहे हैं. ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

इसे भी पढ़ें:-सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, मंत्रोच्चारण के बीच की पूजा-अर्चना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *