जनता की बुनियादी जरूरतों के प्रति भाजपा सरकारों ने किया है जमीनी कार्य: भानुप्रताप सिंह

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्य समितियों के बैठक क्रम में आज बुधवार को जखनियां प्रथम की मंडल कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव तथा जखनियां द्वितीय की बैठक मनोज यादव की अध्यक्षता में क्रमशः तेतरा देवी महाविद्यालय मदरा एवं ओम् विश्वनाथ स्वर्ण मासुख महाविद्यालय दुल्लहपुर मे हुई बैठक में विचार रखते हुए मुख्य वक्ता भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश मे महत्वाकांक्षी एवं जातिवादी राजनीति के कारण राष्ट्र का बहुत नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोगों के बुनियादी समस्याओं के प्रति जमीनी कार्य करके समाज के अंतिम व्यक्ति तक को सरकार की सुविधाओं का लाभ बिना भेदभाव दिया। वहीं भय और भ्रष्टाचार से जनता को राहत दिलाया है। उन्होंने कहा की कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के समय भी सरकार हर व्यक्ति के साथ खड़ी रही है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा का इतिहास कायम किया है। जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा की देश के सम्मान और स्वाभिमान के लिए भाजपा नीत की सरकार ने विश्व पटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जो हर भारतवासी के लिए गर्व का विषय है। जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा कि कोरोना काल मे कड़ी मेहनत से रात दिन लगकर हर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा का जो इतिहास रचा है उससे भाजपा की जनता में एक अलग पहचान बनी है। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, रघुवंश सिंह पप्पू, सरोज मिश्रा ने भी बैठकों को सम्बोधित किया। बैठक मे अनुसूचित जनजाति प्रदेश मंत्री लाल जी गोड़,मप्रकाश राम, अटल सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा,रूद्र प्रताप सिह, अवधेष यति, धीरेंद्र सिंह, दशरथ चौहान, धर्मवीर भारद्वाज, शिव सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, शिव शंकर चौहान, सदानंद राम, ओम प्रकाश पांडेय सहित मंडल पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र प्रमुख, प्रभारी एवं बूथ प्रमुख उपस्थित रहे। संचालन भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *