गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने भाजपा के प्रकल्प, प्रकोष्ठ और विभागों के प्रदेश सहसंयोजको की सूची जारी की है। जिसमे तेज़ तर्रार कार्यकर्ता हिमांशु राज पंडित को भाजपा आईटी सेल का प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर आईटी सेल गाजीपुर के जिलासंयोजक कार्तिक गुप्ता ने उन्हें टेलीफोनिक बधाई देते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि हिमांशु राज कई वर्षों से पार्टी के सजग कार्यकर्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे और कार्यकर्ताओ का असली सम्मान उनकी योग्यता को तहरिज देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ही करती है। भाजपा गाजीपुर उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना करता है। उन्होंने बताया कि बीतें हफ्ते जिलें के आईटी सोशल मीडिया संयोजकों की भी घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया गया था।