भारतीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं पीएम मोदी: संजय राउत

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71वें जन्मदिन की बधाई देते हुए शिवसेना के नेता संजय राउत ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा वह भाजपा को नई ऊंचाई पर ले गए और कोई नेता उनकी बराबरी नहीं कर सकता। संजय राउत ने मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के बाद वे भाजपा को नई ऊंचाई पर ले गए। पीएम मोदी के शासन ने देश में राजनीतिक स्थिरता लाया है। उन्होंने कहा, काम करने के तरीके पर मतभेद हो सकता है मगर हमें यह मानना होगा कि मोदी जी केवल एक ही हैं उनके जैसा दूसरा कोई नहीं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा समर्पण अभियान शुरू किया है, जिसका समापन 7 अक्टूबर को होगा। उन्होंने अभिनेता सोनू सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग के सर्वे पर आपत्ति जताई और कहा कि यह गंभीर मामला है। उन्होंने भाजपा से पूछा, यदि कोई लोगों की भलाई के लिए दूसरे राजनीतिक दल के कार्यक्रम में शामिल हो जाए तो क्या वह आपका दुश्मन बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *