पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बच्चे अंग्रेजी माध्यम से करेंगे पढ़ाई

नई दिल्ली। पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम विद्यालयों के विद्यार्थी भी अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करेंगे। पूर्वी दिल्ली निगम ने अपने सभी 516 विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। इन्हें निगम प्रतिभा विद्यालय कहा जाएगा।

पूर्वी दिल्ली निगम का मानना है कि वर्तमान में अधिकतर छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ाना चाहते हैं। पूर्वी दिल्ली निगम ने कम आय वाले लाखों बच्चों के अभिभावकों की इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पूर्वी दिल्ली निगम के अपने 124 विद्यालयों में पहली कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है।

कौशिकपुरी निगम प्रतिभा विद्यालय और श्रीराम कॉलोनी निगम प्रतिभा विद्यालय में प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। इन प्रतिभा विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं बढ़ाई जाएंगी। 230 विद्यालयों में नए सिरे से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी। निगम से अनुबंधित 162 विद्यालयों को भी अंग्रेजी माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *