होली में घर की सजावट होगी सबसे अलग, फॉलो करें ये टिप्स

काम की खबर। होली का पर्व नजदीक आते ही ज्यादातर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ लोग होली पार्टी की प्लाननिंग करते हैं तो कई लोग होली के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाने में लग जाते हैं। ज्यादातर लोग होली के दिन होम डेकोरेशन को लेकर भी कन्फ्यूज रहते हैं। रंगों के त्योहार पर घर को आकर्षक लुक देना काफी मुश्किल काम होता है। वहीं होली की तैयारियों के बीच लोगों को घर सजाने का ज्यादा समय भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में होली पर घर की सजावट करने के लिए आप कुछ आसान होम डेकोरेशन टिप्स फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं होली पर घर सजाने के लिए कुछ टिप्‍स-

फूलों का करें इस्तेमाल:-

होली पर फूलों से घर की डेकोरेशन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। रंग-बिरंगे फूलों से सजावट करके आप घर में पॉजिटिविटी बरकरार रख सकते हैं। वहीं फूलों की खुशबू से आपका घर भी महकने लगेगा। इसके अलावा आर्टिफिशियल फूलों से भी घर को सजा सकते हैं।

दीवारों को सजाएं:-

होली के मौके पर घर की दीवारों को सजाने के लिए आप कलरफुल वॉल पेपर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आप ऑनलाइन ऑर्डर करके अपना मनपसंद वॉल पेपर मंगवा सकते हैं। होली जैसे समर फेस्टिवल्स के लिए लाइट कलर के वॉल पेपर मंगवाना बेस्ट होता है।

पर्दे और कुशन कवर चेंज करें:-

होली पर घर को डिफरेंट लुक देने के लिए आप कर्टेन और कुशन कवर चेंज कर सकते हैं। ऐसे में फ्लोरल प्रिंट या एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट वाले पर्दे चुनना आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। साथ ही रंग-बिरंगी बेडशीट, कुशन कवर और कर्पेट बिछाकर आप घर को आकर्षक बना सकते हैं।

बैलून की मदद लें:-

होली पर घर को रंग-बिरंगा लुक देने के लिए बैलून का इस्तेमाल भी बेस्ट होता है। ऐसे में कलरफुल बैलून को घर के मेन गेट, खिड़कियों और दीवारों पर लगाकर आप होली की शानदार सजावट कर सकते हैं।

वॉल हैंगिंग्स करें ट्राई:-

वॉल हैंगिंग्स का इस्तेमाल करके आप घर को आसानी से सजा सकते हैं। खासकर अगर आपको क्राफ्ट वर्क आता है तो आप घर भी वॉल हैंगिंग्स बना सकते हैं। ऐसे में कलरफुल सैंड पेपर्स से फैन बनाने से लेकर कलरफुल बीड्स और फेदर्स का यूज करके आप घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *