देर रात लगे भूख, तो खाएं ये हेल्दी स्नैक्स…

नई दिल्ली। स्नैक्स किसे पसन्द नही होता है। डिनर के अलावा हमें हर दिन अलग-अलग तरह का स्नैक्स चाहिए होते हैं। स्नैक्स के मामले में लोग अक्सर हेल्दी फूड भूल जाते हैं और फिर उनका वजन बढ़ने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

आपको भी कभी-कभी डिनर करने के बाद देर रात को भूख लग जाती ही होगी। अगर हां तो आपके लिए रात में दोबारा डिनर बनाना मुश्किल होता होगा। इसिलिए आज हम आपको ऐसे कुछ स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देर रात भूख लगने पर झटपट बनाएं जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं हेल्दी स्नैक्स के बारे में….

मखाना:- देर रात स्नैक्स के तौर पर मखाना तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता। तेल में तलने की बजाए आप मखाने को रोस्ट करके खा सकते हैं। अगर आप चाहें, तो इसे पहले से रोस्ट करके एयरटाइट कंटेनर में रख दीजिए। मखाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

ओट्स:- ओट्स आसानी से बनने वाला स्नैक्स हैं। साथ ही खाने में यह हल्का रहता है। आप अगर आधी रात में भूख लगने की वजह से जग जाते हैं, तो ओट्स का सेवन करें। आप मसाला ओट्स बना सकते हैं या फिर दूध में डालकर प्लेन ओट्स खा सकते हैं।

पनीर:- अचानक भूख लगे और घर पर पनीर हो, तो आप उसे भी स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं। पनीर को क्यूब में काटकर उसपर हल्का चाट मसाला छिड़क लीजिए। फिर उसे 2 से 3 मिनट माइक्रोवेव में रख दें। लेट नाईट हेल्दी स्नैक्स तैयार है।

फल:- आपके पास अगर स्नैक्स नहीं है तो आप फ्रूट्स खा सकते हैं। फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ये किसी भी स्नैक्स से ज्यादा हेल्दी होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *