भगवान के सामने दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान…

वास्‍तु। सभी के जीवन में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व होता है। यदि आप वास्‍तु के अनुसार कार्य नहीं करते हैं तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले देवी-देवता की पूजा की जाती है। उनकी आरती करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। हिंदू धर्म में पूजा करने के भी कई तरीके हैं।

लेकिन पूजा में जो एक बात आम होती है वो है भगवान की आरती के दौरान जलने वाला दीपक। हम घर में सुख-शांति के लिए आरती वाली थाली को पूरे घर में घूमाते हैं। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष भी खत्म होते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है। लेकिन अक्सर लोग दीपक जलाते वक्त कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिसका सीधा असर घर के धन पर होता है। आइए जानते हैं दीपक जलाते समय किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए-

दीपक जलाते समय न करें ये काम:

  1. यदि आप रोजाना पूजा करते हैं तो आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप हमेशा सही आकृति वाले दीपक का इस्तेमाल करें। पूजा-पाठ शुरु करने से पहले ये भी जांच लें कि वह अच्छे साफ तो है। यदि आप अपने दीपक को अच्छे से साफ नहीं करते हैं तो इससे घर में नकारात्मकता आती है।
  2. यदि आप सुबह-शाम घर में दीपक जलाते हैं तो हमेशा ध्यान रखें कि घी वाले दीपक के लिए सफेद रुई की बाती का इस्तेमाल करें और तेल वाले दीपक के लिए कलावा से बाती बनाएं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये तरीका ही सही माना गया है।
  3. अपने घर को गंगाजल से बीच-बीच में शुद्ध करना न भूलें साथ ही रोजाना सुबह-शाम भगवान के सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं शाम होते ही अपने घर के मुख्य द्वार पर भी रोज एक दीपक जलाकर रखें। थोड़े से चवाल बिछाकर उसपर दीपक का स्थान बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *