इन तरीकों से आंखों की सूजन को करें दूर…

ब्‍यूटी टिप्‍स। सुबह उठने पर कई बार आंखों के नीचे सूजन हो जाती है। पफ्ड आईज की वजह से चेहरा थका हुआ सा दिखता है। कई बार ये समस्या नीदं की कमी की वजह से हो जाती है। लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर इस पफ्ड आईज को दूर किया जा सकता है। दरअसल, ये समस्या केवल साधारण लोगों की नही हैं। बल्कि इस समस्या के कई बार सेलिब्रेटीज को भी दो चार होना पड़ जाता है। इन तरीकों का सहारा लेकर आंखों की सूजन यानी पफ्ड आईज को सही करने के उपाय-

आइस वाटर थेरेपी:-

चेहरे पर फ्रेशनेस लाने और थकान को दूर भगाने के लिए आइस वाटर का सहारा लिया जा सकता है। आइस वाटर को किसी बड़े टब या फिर बर्तन में डाल लें। फिर इस ठंडे पानी में अपना चेहरा जब तक डुबो सकें डुबोएं फिर चेहरे को निकाल लें। चेहरा आंखों तक इस आइस वाटर में डूबना चाहिए। ये प्रक्रिया चार से पांच बार दोहराएं। इसे करने से आंखों के नीचे की सूजन खत्म होने लगती है और चेहरा भी खिला हुआ दिखता है। आइस वाटर थेरेपी को कटरीना कैफ भी फॉलो करती हैं। जिसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया था।

आइस पैक:-

आइस पैक की मदद से भी आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए बर्फ को किसी कपड़ें में बांध लें। या फिर मार्केट में मिलने वाले आइस पैक को बर्फ से भर लें। फिर इससे आंखों के नीचे सेंके। जब ठंडा लगने लगे तो हटा दें। करीब पांच से दस मिनट तक ऐसा करने से आंखों के नीचे की सूजन खत्म होने लगती है।

नींद है जरूरी:-

आंखों के नीचे की सूजन की सबसे बड़ी वजह थकान और नींद की कमी होती है। जितना हो सके पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी करें। जितनी ज्यादा नींद पूरी होगी आंखों के नीचे से सूजन खत्म होगी। साथ ही चेहरे पर थकान भी नहीं दिखेंगी। कम से कम छह से सात घंटे की नींद का सही रूटीन आपके चेहरे और आंखों को फ्रेश दिखाने में मदद करेगा।

नाइट क्रीम का इस्तेमाल:-

पफ्ड आई, आंखों के नीचे की स्किन का ढीलापन या फिर काले घेरे इन सबको दूर करने के लिए जरूरी है आप अच्छे क्वालिटी की नाइट क्रीम या अंडर आई क्रीम को लगाएं। इससे चेहरे पर असमय दिखने वाले पफ्ड आइज और रिंकल्स जैसी समस्याएं नहीं होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *