जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए का आनंदमय रहेगा। आज व्यापार की प्रगति को देखकर प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपके चारों ओर का वातावरण भी सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रहे अवरोध आज समाप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज रात्रि के समय आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्व जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में यदि आज आप किसी के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दे। व्यापार में आज किसी नई शुरुआत के लिए सही समय है। यदि आप करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपको कुछ कठिन कार्य को करने के लिए रहेगा, लेकिन ऐसा करना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आज वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। यदि आज किसी जमीन जायदाद से संबंधित व मूल्यवान वस्तु के सौदे को करने जा रहे हैं, तो उसके लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य ले। आज आपको व्यर्थ के कार्यों पर धन व्यय नहीं करना है। यदि आपने ऐसा नही किया, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी की पूरी बात सुने और उस पर अमल करें, तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का रहेगा। दिन परिवार के सदस्यों के साथ हंसी खुशी व्यतीत करेंगे। यदि आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। सायंकाल के समय किसी विद्वान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपनी संतान को कहीं बाहर यात्रा पर ले जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने ऑफिस व अपने व्यवसाय दोनों में अपने शत्रुओं से बचने का प्रयास करना होगा क्योंकि वह आपकी तरक्की देख कर आज आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन करना पड़े, तो सोच विचार कर करें। व्यापार में आज आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है और आपको उसमें अपने आंख और कान दोनों खोलकर निर्णय लेना होगा तभी सफलता मिलती दिख रहे है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूलता भरा रहेगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्य बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय यदि आज आपके पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उस से दूरी बनाकर रखें। यदि आपका कानून से संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन किसी प्रकार की उधेड़बुन में ही व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपने व्यापार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसमें आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर आपस में तनाव हो सकता है, जिसे आप अपने पिताजी की सलाह से दूर करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय व्यापार की समस्याओं का समाधान मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपका किसी विशेष योजना की प्लानिंग करने में बीतेगा। आज आप घर व ऑफिस के कामों को निपटाने में पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों की आज अधिकारी वर्ग से अच्छी ट्यूनिग में रहने वाली है, जिससे आपके शत्रुओं को निराशा हाथ लगेगी। किसी संरकारी संस्था से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपने अपने कार्य के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, आज आप उनको गति देंगे। जीवन साथी से आज कोई वाद विवाद हो सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे। आज आपको अपने व्यापार में अचानक से भरपूर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती होगी और आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए किसी रिसर्च से जुड़े हैं, तो आज उसमें आपको कुछ बड़ा लाभ हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आपने अपने व्यापार में जो मेहनत की थी, वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी आज कुछ चर्चा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज वरिष्ठ अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती हैं, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा तभी आपका प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में बताएंगे, जिसमें आपके परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में धन वृद्धि होने से आज आपके मन में हर्ष की भावना रहेगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्यार में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज उनसे आपके संबंधों में भी मधुर होंगे। यदि आप कोई वाहन, भूमि खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और अपने अधिकारियों से मधुर व्यवहार बनाए रखें।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का पूरा दिन आपके लिए व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप दूसरों के काम के लिए दौड़ने भागने में भी समय निकाल देंगे। आज आपको अपनी समस्याओं को हल करने मे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ेगी तभी वह सफलता मिलती दिख रही है। व्यस्तता अधिक रहने के कारण आज आपके ऊपर मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विद्यार्थियों ने यदि आज किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उनको आज सफलता मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *