भारत मंडपम पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, थोड़ी देर में पीएम मोदी से होगी मुलाकात

BRICS 2026: दिल्ली में ब्रिक्स समिट में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. अब पूरी दुनिया की निगाहें दिल्ली पर टिक गई हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में पीएम मोदी और पुतिन के बीच मुलाकात होगी. ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों के साथ साथ 12 देशों को भी समिट का न्योता भेजा गया है और उनके प्रतिनिधि इस समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं. 

पीएम मोदी और पुतिन के बीच रणनीतिक, डिफेंस और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर सहमति बन सकती है. बातचीत में सुखोई 57 की डील, S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी, क्रूड ऑयल, लोकल करेंसी में कारोबार, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, स्पेस कॉपरेशन, ड्रग तस्करी पर रोक और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर पर भी चर्चा हो सकती है. 

इसे भी पढे़ं:-दिल्ली पुलिस ने 4 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, FRRO के जरिए डिपोर्टेशन की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *