Delhi: भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नॉर्थ-वेस्ट जिला पुलिस की फॉरेनर सेल ने जहांगीरपुरी इलाके में चार लोगों को पकड़ा है. यह कार्रवाई सुबह-सुबह भलस्वा फ्लाईओवर के पास की गई. खास जानकारी मिलने पर टीम ने संदिग्धों को रोका. ये लोग इलाके में ट्रांसजेंडर के भेष में घूम रहे थे. लंबी पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद यह पता चला कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं और बिना किसी वैध यात्रा या पहचान दस्तावेज के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे.
पकड़े गए लोगों की पहचान सैकत उर्फ मेघा दास (35), मोहम्मद नूर मोहम्मद (21), नाजिमुद्दीन उर्फ नेहा कक्कन (29) और मोहम्मद जाहिद हसन उर्फ शिवांगी रॉय (23) के रूप में हुई है. पुलिस रिकॉर्ड में चारों का जेंडर ट्रांसजेंडर दर्ज है. पुलिस ने इनके कब्जे से प्रतिबंधित IMO एप इंस्टॉल किए गए पांच स्मार्टफोन और मोबाइल की गैलरी में सुरक्षित बांग्लादेशी पहचान दस्तावेज बरामद किए हैं.
कानून के प्रावधानों के अनुसार जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू की गई. पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) के सामने पेश किया गया और तय प्रक्रिया के अनुसार उन्हें वापस भेजने (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई शुरू की गई.
इसे भी पढ़ें:-CTET परीक्षा की नई तारीख पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा रिवाइज्ड शेड्यूल