Monsoon Session 2026: संसद के 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने सभी सांसदों के लिए विस्तृत परामर्श जारी किया है. इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है. लोकसभा सचिवालय ने सांसदों को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन, धरना, नारेबाजी, तख्तियां लहराने, हथियार लेकर आने और धार्मिक अनुष्ठान करने से बचने की सलाह दी है. सांसदों को यह एडवाएजरी दी गई है कि वे सत्र के दौरान संसद परिसर में स्मार्ट वॉच (स्मार्ट घड़ियों) या स्मार्ट चश्मों का इस तरह से उपयोग न करें जिससे संसद सदस्यों की सुरक्षा, विशेषाधिकारों और निजता से कोई समझौता हो.
लोकसभा सचिवालय ने अलग-अलग संसदीय बुलेटिन में यह भी कहा है कि उसके संज्ञान में आया है कि पोस्टर, तख्तियों और बैनरों पर एआई से तैयार किए गए चित्र, तस्वीरें और आपत्तिजनक प्रकृति के नारे प्रदर्शित किए जा रहे हैं. सचिवालय ने सदस्यों से सत्र के दौरान संसद परिसर में इस तरह की गतिविधियों से बचने की अपील की है. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी बढ़ोतरी, जानें आज का लेटेस्ट रेट