मौसम का आज बदला मिजाज! यूपी-बिहार सहित 15 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट

Weather Update: बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने लो प्रेशर एरिया के कारण मानसून का रफ्तार एक बार फिर तेज हो चुका है। मौसम विभाग ने इसके प्रभाव से देश के 22 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 7 दिनों तक पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल मौसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों शहर के कुछ इलाकों में हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। लेकिन इसके बाद पारा एक बार फिर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली का मौसम सामान्य रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश होगी। ये सिलसिला 17 से 21 जुलाई तक जारी रह सकता है। जबकि पश्चिमी यूपी में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

बिहार में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज 16 जुलाई को पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर जैसे इलाकों में व्यापक बारिख की आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। ये स्थिति 20 जुलाई तक बनी रह सकती है।

झारखंड में बारिश की चेतावनी

IMD के अनुसार, झारखंड के लिए भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान 40-50KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी बढ़ोतरी, जानें आज का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *