Weather: भारत के कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने के कारण ही मौसम सुहाना बना हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली के कई क्षेत्रों में रविवार शाम को हल्की बूदाबंदी हुई और तेज रफ्तार सें हवाएं चलीं, जिसकी वजह से गर्मी से कुछ राहत मिली। तो वहीं पूर्वोत्तर में भारी बारिश ने लाखों को लोगों को प्रभावित किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों तक बारिश का यही सिलसिला देखने को मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी एवं इससे सटे इलाकों में भी मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है।
नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश के कारण हालात खराब
पिछले तीन दिनों से नॉर्थ ईस्ट के 6 राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात हो गए हैं। मणिपुर के कई शहरों का हाल भारी बारिश की वजह से हाल बुरा है। इंफाल में तो चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। त्रिपुरा, सिक्किम, असम और नॉर्थ ईस्ट के दूसरे इलाकों में आज भी भारी बारिश का होने के संकेत दिए गए है। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बाढ़ पीड़ितों को मदद करने का दिलाया दिलाया है।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी में दिल्ली के मौसम के तापमान में एक से दो दिनों तक कोई खास बढ़ोतरी देखने को नहीं मिलेगी। सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में कमी देखी जा सकती है।
यूपी के 14 जिलों में आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने यूपी के 14 जिलों में आंधी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें लखनऊ और कानपुर शामिल है। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के प्रभाव से राज्य में मौसम में बदलाव हो रहा है और आज से बारिश की शुरुआत होने की संभावना है।
अन्य राज्यों के मौसम का हाल
बिहार में अगले 4 दिनों तक उमस भरी गर्मी और बारिश की संभावना है जिससे लोगों को असुविधा हो सकती है। और लोगों को काफी परेंशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रदेश, छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में पिछली रात तेज आंधी और हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि जयपुर के अनुसार 2 जून से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 2-4 जून के दौरान दोपहर में कई इलाकों में बारिश, तेज आंधी और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संकेत दिए गए है।
हरियाणा में नौतपा अभी तक जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद प्री-मानसून के कारण काफी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कुछ परिवर्तन होने की संभावना हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो आधी दुनिया होगी खाक, अरबों लोग होंगे साफ