मौसम में हुआ बदलाव, दिल्ली व यूपी वालों को गर्मी से मिली राहत

Weather newsदिल्ली में लगातार पांचवें दिन राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। मंगलवार से थोडी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। यह अगले 4 से 5 दिनों तक बनी रह सकती है। 4 मई से तापमन मे फिर से बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं आज लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं ने मौसम को बदल दिया है। मौसम खुशनुमा हो गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से बादल छाए रहेगें। हवाओं की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 30 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाएं तेज चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली में गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते तक लू चलने की संभावना नहीं है। 1 से 6 मई के बीच दिल्ली में प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक, धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। 4 से 6 मई के बीच तेज हवाओं के साथ प्री-मॉनसून तूफान आने का अनुमान है। इस वजह से अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री रहेगा। मई बारिश के लिहाज से अच्छा रह सकता है। गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में मौसम की जानकारी

उत्तर प्रदेश में मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। मौसम में आए बदलाव से दिन के समय जहां बादलों ने धूप की गरमाहट को कम किया है, वहीं शाम होते ही हवाएं चलने से मौसम हल्का-हल्का ठंडा हो रहा है। इसके चलते देर रात तक मौसम पूरी तरह से सुहाना हो जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 4 में तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। साथ ही, तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद जताई गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वी यूपी में बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही वाराणसी, गाजीपुर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

इसे भी पढ़ें:Sensex Opening Bell:  हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *