इम्यूनिटी बूस्ट करती हैं ये चीजें…

स्वास्थ्य। सर्दी के मौसम में तापमान जैसे-जैसे गिरता है, हर व्यक्ति अपने शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा मेहनत करने लगता है। इसके लिये लोग अपने खाने में तरह-तरह की चीजों को शामिल करते हैं। जिससे शरीर को गर्म रखा जा सके और इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाया जा सके। आप कुछ ऐसी साधारण सी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में खास भूमिका निभाती हैं। ये चीजें आपके घर के किचन में आसानी के साथ लगभग रोज ही मिल जाती हैं।

किचन में मौजूद इन नॉर्मल सी चीजों को खाने में शामिल करने भर से ही जहां आपकी बॉडी को गर्माहट मिलती रहेगी, तो वहीं इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा। साथ ही इसके साइड इफेक्ट्स होने का रिस्क भी नहीं  होता है। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में

काली मिर्च:-  

काली मिर्च इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी मदद करती है। आप काली मिर्च का सेवन खाने में लाल मिर्च की जगह पर कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो काढ़ा बनाकर भी काली मिर्च का सेवन रोजाना कर सकते हैं। आज कल लोग फास्ट फ़ूड काफी खाते हैं। आप चाहें तो पास्ता, चाउमीन, बर्गर जैसी चीजों में भी काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। काली मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार हो सकती है।

अदरक:-  

अदरक तो आम तौर पर लगभग हर किचन में आसानी से मिल ही जाती है। ये एक बेहतर इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर काम करती है। आप चाहें तो अदरक का सेवन सब्जी, सलाद, चाय और सूप के जरिये कर सकते हैं। ये इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में तो मदद करेगी ही, साथ ही आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी अच्छी भूमिका निभाएगी।

गुड़:-

गुड़ का सेवन काफी पुराने समय से किया जाता आ रहा है। आज भी गांव के लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं, तो वहीं खाने के बाद भी गुड़ का सेवन करना पसंद करते हैं। गुड़ इम्यूनिटी को बूस्ट करने में खास रोल निभाता है। आप चाहें तो आप भी गुड़ का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *