Andhra Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने अमरावती में रोड शो बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जो राज्य का 7वां एयरपोर्ट है। विजयनगरम जिले के भोगपुरम का अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट करीब 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है।
भोगपुरम एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन 17 अगस्त से शुरू होंगे। इसके साथ ही, तय कमर्शियल फ्लाइट्स विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से भोगपुरम एयरपोर्ट पर औपचारिक रूप से शिफ्ट हो जाएंगी। पीएम दोपहर 3:30 बजे मैसूरु में श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे।
इसे भी पढ़ें:-साल में केवल एक दिन के लिए खुलता है ये रहस्यमयी मंदिर, सिर्फ दर्शन मात्र से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं