ED की बड़ी कार्रवाई, TMC के बैंक खाते फ्रीज, 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने तीन HDFC बैंक खातों को ED द्वारा फ्रीज किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पार्टी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 20 जुलाई 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें खातों को फ्रीज करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच 3 अगस्त को कर सकती है।

दरअसल, ED का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के एक बैंक खाते से 133.84 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. ये पैसे केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खाते में भेजे गए थे. एजेंसी का दावा है कि यह लेनदेन मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हो सकता है. इसी वजह से ED ने जांच शुरू की और कई बैंक खातों पर कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ें:-25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *