मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मौके से फरार हुए हमलावर

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब मुख्तार अंसारी के करीबी और कुख्यात शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास हुई. बाइक सवार हमलावरों ने इस दुस्साहसिक हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया जब बॉबी अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी की ओर जा रहा था.

बाइक सवार हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसे ही बॉबी की कार हाईवे से महज 100 मीटर आगे बढ़ी थी, जिसके बाद दो बाइकों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया. हमलावरों ने बिना मौका दिए कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 25 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं, जिससे कार पूरी तरह छलनी हो गई और बॉबी लहूलुहान होकर सीट पर ही गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से अयोध्या की तरफ फरार हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने बरामद किए पांच से अधिक खोखे

बताया गया है कि हमलावरों ने सरेआम बरसाईं गोलियां, पुलिस ने घटनास्थल से अब तक पांच से अधिक खोखे बरामद किए हैं. अंधाधुंध फायरिंग में अधिवक्ता शोएब किदवाई बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना स्थल पर उनकी खून से सनी लाश मिली है.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम बारीकी से कर रही जांच

वहीं, इस वारदात के बाद पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस महकमे के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद है. नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम हत्याकांड की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है. वहीं इस हत्याकांड ने अपने पीछे कई सवाल खड़े कर दिए हैं. साथ ही सवाल जिले की कानून व्यवस्था पर भी खड़े हुए हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बताया गया कि घटना के वक्त बॉबी किदवई कार (UP 32 PF 4610) में सवार थे. बाइक से आए हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस की टीम हमलवारों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं. इसके पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

इसे भी पढ़ें:-आत्मा के बाहर निकलते ही जड़ हो जाता है शरीर: पंकज जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *