ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की लगातार खुल रही पोल, बनर्जी के चहेते को केरल से घसीट लाई पुलिस

West Bengal: पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है. एजेंसियां एक-एक भ्रष्ट्र नेता पर शिकंजा कस रही है. बंगाल में टीएमसी के दूसरे नेताओं का जहांगीर खान जैसा ही हाल है. जिन्होंने कभी ममता राज में भ्रष्टाचार की चाशनी में खूब डुबकी लगाई, आज बंगाल की जनता उन पर अंडे बरसा रही है. इसी बीच ‘ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट’ सोलर घोटाले में महीनों से फरार चल रहे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता और आरामबाग नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन स्वपन नंदी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। 

टीएमसी के पूर्व राज्य सचिव को स्वपन कुमार नंदी को गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरामबाग लेकर पहुंची. तभी नाराज लोगों ने नंदी पर अंडे मारने शुरू कर दिए. किसी ने उसके चेहरे पर कालिख फेंक दी तो किसी ने शर्ट फाड़ दी. हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को स्वपन नंदी को दौड़ाकर ले जाना पड़ा लेकिन लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे, वो उस पर अंडा प्रहार करते रहे. किसी तरह पुलिस नंदी को थाने लेकर पहुंच सकी.

इसे भी पढ़ें:-दुबई जाना हुआ आसान, बस 48 घंटे में मिलेगा वीजा, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *