स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में तैनात होंगे 12 हजार पुलिसकर्मी, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों और खालिस्तानी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

New Delhi: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए एक विस्तृत बहुस्तरीय सुरक्षा योजना बनाई है। यह योजना पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों और खालिस्तानी तत्वों से खतरों के मद्देनजर तैयार की गई है। लाल किले पर आयोजित समारोह में करीब 24 हजार मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई गई है


लाल किले पर तैनात होंगे 12 हजार पुलिसकर्मी

लाल किले में पीएम मोदी के समारोह की सुरक्षा में करीब 12 हजार पुलिसकर्मियों की तैनात की जाएंगी। दिल्ली पुलिस के साथ विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां मिलकर निगरानी करेंगी। लाल किला और आसपास 1000 से अधिक AI आधारित CCTV कैमरे लगाए गए। सुरक्षा में QRT, SWAT कमांडो, स्नाइपर्स की टीम भी AI वीडियो एनालिटिक्स से रियल-टाइम मॉनिटरिंग, भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एक्सेस कंट्रोल और एंटी-सबोटाज चेकिंग की व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस वाहनों की सघन जांच, लगातार गश्त और पूरे सुरक्षा क्षेत्र में कड़ी निगरानी करेगी। बता दे कि  सरकारी प्रतिष्ठानों, संवेदनशील इलाकों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

लुटियन दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस विशेष सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। लुटियन दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए जाएंगे। सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को निकाला जाएगा। इस दौरान चेकिंग व्यवस्ता भी काफी सख्त रहेगी।

पीएम मोदी लाल किले पर फहराएंगे झंडा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। बता दें कि इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कई अहम मुद्दों पर सरकार का विजन और उपलब्धियां देश के सामने रखी जाएंगी। समारोह को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

लाल किले के आसपास पार्किंग को लेकर खास प्लानिंग हो रही है।

पीएम मोदी द्वारा लाल किले पर दिए जाने वाले भाषण और कई वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दिल्ली पुलिस पहले से तैयार है। दिल्ली पुलिस ने लाल किले की तरफ जाने वाले वाहनों के लेकर रूट भी तैयार किया है। साथ ही पार्किंग को लेकर खास प्लानिंग की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *