पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि…

नई दिल्ली। देशभर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर आज पीएम मोदी ने उन्हें संसद भवन के सेंट्रल हॉल में श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। सभी देशवासियों को उन्होंने पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को हमारे राष्ट्र के लिए नेताजी के महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। नेताजी की 125वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी आज इंडिया गेट पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट से बनी भव्‍य प्रतिमा लगाई जाएगी। पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी बताया था कि जब तक वो प्रतिमा तैयार नहीं हो जाती तब तक उस जगह पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा मौजूद रहेगी। गौरतलब है कि नेताजी की राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा का सम्मान करने और उन्हें याद करने के लिए भारत सरकार ने हर साल 23 जनवरी को उनके जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *